Blog Kaise Banaye? aur paise kaise kamaye
Blog के माध्यम से क्या आप भी घर बैठे सिर्फ Article लिख के महीने के लाखो रूपए कमाना चाहते है। आप जरूर ये सोच रहे होंगे की लाखो रूपए कमाने वाली Blog Kaise Banaye? आज में आपको बताऊंगा आप कैसे सिर्फ अपने मोबाइल से blogger और WordPress पर फ्री में Blog बना के आसानी से blogging start कर सकते है। मै इस Article में आपको basic से Advanced level की blogging सिखाऊंगा।
Blogging से बहुत से लोगो की ज़िंदगी बदल गयी। कही लोग इतने successful हो गए वो जॉब छोड़ के फुल टाइम Blogging करने लगे और जॉब से कही गुना ज्यादा Blog से पैसा कमाने लगे अगर आप भी चाहते है की घर बैठे सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप से Blogging करके blog से लाखो कमाए तो आज से ही start करे। कही लोग blogging 1-2 महीना करके ही छोड़ देते है और बाद में अफ़सोस करते है और सोचते है काश हम इसे करते रहते इसमें आपको बहुत धैर्य की जरुरत होती है जो थोड़ा सबर कर लेता है वो ही blogging से घर बैठे पैसे कमा सकता है। Mind फ्री होकर अपनी लाइफ जी सकता है अगर आपके अंदर धैर्य है तो ही ये आर्टिकल आगे पढ़े और blog start करे वरना आप सिर्फ अपना टाइम waste करेंगे आप मेरे साथ इस वेबसाइट के माध्यम से जुड़े रहे में रोज blogging के रिलेटेड एक आर्टिकल पोस्ट करूँगा अगर आप मेरे साथ continue blogging करते रहेंगे तो आप भी लाखो कमा सकते है। तो चलिए सीखते है Blog Kaise Banaye?
Blogger Per Blog Kaise Banaye Step by Step
आप blogger.com पर अपना blog फ्री में बना सकते है Blogger गूगल का प्रोडक्ट है जो की फ्री वेबसाइट बनाने के लिए इस्तमाल किया जाता है इसमें आपको फ्री domain भी मिलता है जो की आपकी वेबसाइट का Address होता है या आप अपना खुद का custom domain खरीद कर भी वेबसाइट में कनेक्ट कर सकते है। मै आपको Prefer करूँगा custom Domain ही खरीदे custom domain जल्दी Rank होते है और Google Adsense से Approval भी जल्दी मिलता है।
- सबसे पहले आपको accounts.google.com/signup पर जाके signup करके गूगल अकाउंट बनाना पड़ेगा।

2. Blogger पर वेबसाइट बनाने के लिए www.blogger.com पर जाये।
3. Website Create करने के लिए Gmail से signup करे जो Google अकाउंट आपने पहले step में बनाया था।

Title
अपने blog का Title लिखे जैसे अगर आपके वेबसाइट का address है exclusivemedialive.blogspot.com है तो अपनी वेबसाइट के Title में लिखे Exclusive Media। आप कोई भी नाम लिख सकते है वेबसाइट का बस ध्यान रहखे की आपका Domain और वेबसाइट का नाम एक जैसा होना चाइये। आपको अगर blogger का Fast responsive premium template चाइये तो निचे Comment करे मै उसका डाउनलोड Link कमेंट में शेयर कर दूंगा।
Address

Title लिखने के बाद Next पर क्लिक करके अपने Blog का Address लिखे जो भी आपको रखना हो जैसे exclusivemedialive.blogspot.com । Address लिखने के बाद ये चेक करे की वो available है या नहीं अगर वो available होगा तो This blog address is available लिखा आ जायेगा। जैसे आप ऊपर Image में देख सकते है मेने ये Address पहले से ही ले रखा है इसीलिए Sorry,this blog address is not available दिखा रहा है और कोशिश करे जितना छोटा Domain name मिल सके उतना छोटा ले। इतना बड़ा domain name मत ले क्युकी लास्ट में पहले से ही blogspot.com लगा हुआ है। जिससे आपके Domain का URL बहुत बड़ा हो जायेगा ऐसा domain name choose करे जो लोगो को आसानी से याद रहे ताकि users आपके Blog से जुड़े रहे और बार बार आपके blog को visit करे।
Theme

Last Step में आपको Theme select करना है Blogger में आपको फ्री में बहुत सारे Theme मिल जायेंगे जिससे आपकी वेबसाइट प्रोफ़ेशनल लगेगी।
4. इसके बाद आज से ही आप blog पोस्ट लिखना Start करे जिस Niche या Topic में आपको Interest हो उसी Niche में Article लिखे जैसे- Tech, Cooking, Entertainment, News, Games, Jobs & Education, Law, Shopping, Sports आदि। आप इन में से किसी भी एक Niche को Select कर सकते है। आप चाहे तो Multiple blog बना सकते है अलग-अलग Topic पर इससे आपका Revenue भी बहुत बढ़ जायेगा और कोई ना कोई तो Blog चलेगा ही। अगर आप अपना 100% दे सकते है सभी Blog में तब ही बनाये वरना एक ही blog पर काम करे सिर्फ उन्ही Topic पर काम करे जिसमे आपको Interest हो वरना आप कुछ ही दिनों में बोर हो जाओगे और Blogging छोड़ दोगे।
WordPress Blog Kaise Banaye? aur paise kaise kamaye
WordPress पर आप Free और Paid दोनों तरीके से वेबसाइट या ब्लॉग बना सकते है। Paid वेबसाइट बनाने के लिए आपको Domain और Hosting दोनों Buy करनी पड़ेगी या आप WordPress पर Free में भी ब्लॉग बना सकते है। WordPress पर अगर आपको वेबसाइट बनानी है तो मै सुझाव दूंगा की आप Hosting और Domain लेके ही बनाये अगर आप बिलकुल beginner है तो आप फ्री भी बना सकते है लेकिन अगर आपको blogging की थोड़ी बहुत जानकारी है तो Paid वेबसाइट ही बनाये क्युकी फ्री WordPress में आपको बहुत कम फीचर्स मिलते है। अगर आपको नहीं पता Hosting क्या होती है Domain कैसे Buy करते है तो पोस्ट के निचे Comment करके बताये मै उसके ऊपर भी एक आर्टिकल लिख दूंगा।
- First आपको blog बनाने के लिए www.wordpress.com पर जाकर Signup करना है।

आप अपने गूगल अकाउंट से भी Signup कर सकते है या Direct भी ईमेल से Signup कर सकते है।
2. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपनी वेबसाइट का Domain क्या रखना है वो सर्च करना पड़ेगा जैसे आप Image में देख सकते है।

आपको फ्री वाले Domain को Select करना है जिसके लास्ट में WordPress.com लिखा है सिर्फ वही Domain आपको फ्री में मिलेगा।
3. इसके बाद आप Next पेज पर आ जाएंगे जिसमे आपको Start with a free site पर क्लिक करना है।

4. Last Step में आपको Theme select करना है WordPress में आपको फ्री में बहुत सारे Theme मिल जायेंगे जिससे आपकी वेबसाइट प्रोफ़ेशनल लगेगी।

अब आपका WordPress पर फ्री वेबसाइट बन जाएगी अब आप इसमें Theme choose करके और सेटिंग्स करके इसे प्रोफ़ेशनल वेबसाइट बना सकते है। आप अभी तक अच्छे से सिख चुके होंगे की Blog kaise banaye अब में आपको सिखाता हु की पैसे कैसे कमाते है।
Website Se Paise Kaise Kamaye
अब आपने वेबसाइट तो बना ली पर इससे Paise Kaise Kamaye? आप ये सोच रहे होंगे वैसे तो वेबसाइट या Blog से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है लेकिन अभी आप beginner है इसलिए में आपको दो मुख्य तरीके बताता हु।
- पहला और सबसे फेमस तरीका blog या वेबसाइट से पैसे कमाने का है Google Adsense ये गूगल का ही Ad नेटवर्क है और इससे आप लाखो कमा सकते है आपको अपनी वेबसाइट पर Adsense के Ad लगाने के लिए अपनी वेबसाइट या Blog को Adsense में approve करवाना पड़ता है पर Approval के लिए Adsense की कुछ शर्ते है।
- आपके वेबसाइट पर कम से कम 20 Article होनी चाइये और वो कही से कॉपी नहीं होने चाइये आपको आर्टिकल खुद लिखने पड़ेंगे अगर आप आर्टिकल को कही से कॉपी करते है तो आपको Adsense का Approval नहीं मिलेगा।
- पोस्ट को कम से कम 1500 Words की लिखे गूगल ज्यादा Words की पोस्ट को पसंद करता है और उन्हें जल्दी rank करता है। इससे आपकी पोस्ट पर ट्रैफिक भी ज्यादा आएगा।
- आपकी वेबसाइट पर Menu अच्छे से बनी होनी चाइये।
- Adsense पर Apply करने से पहले आपकी साइट पर broken links नहीं होना चाइये। आप www.brokenlinkcheck.com वेबसाइट पर जाकर Check कर सकते है की आपके ब्लॉग में कोई Broken link तो नहीं है।
- आपकी साइट पर Hacking, Adult content और malware का इस्तेमाल नहीं होना चाइये।
- आपकी वेबसाइट पर Privacy Policy, Contact, About और DMCA के पेज होना जरुरी है।
- आपका ब्लॉग या वेबसाइट 6 महीने पुरानी होनी चाइये लेकिन कही लोगो को 1 महीने पुरानी वेबसाइट पर भी Adsense का Approval मिल जाता है आप भी एक महीने बाद Try कर सकते है।
- आपके पास Custom Domain होना जरुरी है फ्री वाले Domain पर बहुत मुश्किल ही adsense का approval मिलता है।
2. दूसरा तरीका है Affiliate Marketing इसमें आपको किसी Approval की जरुरत नहीं होती। इसमें आपको प्रोडक्ट के sell होने पर commission मिलता है आप Amazon Affiliate Program join कर सकते है। इसे join करने के लिए आपको affiliate-program.amazon.in पर जाकर Singup करना होता है इसके बाद आप वहा से अपनी वेबसाइट पर अमेज़न के प्रोडक्ट्स के बैनर Ad लगा सकते हो। आप Amazon Affiliate से Adsense से भी ज्यादा कमाई कर सकते हो।
एक बात का ध्यान रखे Amazon Affiliate से आपको तब Earning होगी। जब कोई आपके दिए हुए लिंक या बैनर पे क्लिक करके प्रोडक्ट Buy करेगा। इसमें Adsense की तरह क्लिक के पैसे नहीं मिलते। इसीलिए अगर आपके Blog पर ज्यादा Traffic नहीं है तो आप Adsense के Approval के लिए Try करे। अगर आप मेरे ऊपर बताये हुए Adsense के सभीRules को Follow करते है तो 100% आपको Adsense का Approval मिल जायेगा। जब आप Blogging start करे तो Adsense की तरफ ज्यादा मत भागे। पहले अपने Blog पर अच्छी-अच्छी पोस्ट लिखे और Traffic लाये क्युकी बिना Traffic के अगर आपके Blog पर Adsense Approve हो भी गया तो भी आपकी कोई Earning नहीं होगी।
Comments
Post a Comment